Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : राजद का सम्मान समारोह, प्रीतलाल फिर से बने प्रखंड अध्यक्ष

Advertisement
Advertisement

नवनियुक्त पदाधिकारी को सौंपा गया नियुक्ति पत्र

Balumath (Latehar) : स्थानीय होटल लोटस में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल, बालूमाथ के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, जिला प्रभारी रामनाथ चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, राजद जिला कोषाध्यक्ष सुरेश राम, युवा जिला अध्यक्ष दिलेश्वर यादव, मनोज यादव, भोला सिंह व दीपक यादव मौजूद थे. अतिथियों का स्थानीय मुरपा मोड़ के शहीद चौक के पास भव्य स्वागत किया गया. समारोह में फिर से बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष बने प्रीतलाल यादव एवं युवा प्रखंड अध्यक्ष मो. अल्ताफ अंसारी समेत अन्य नव चयनित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र व अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया. मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव एवं युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में राजद सशक्त होकर उभरेगी. लातेहार जिला का दोनों विधानसभा क्षेत्र व चतरा संसदीय क्षेत्र हमेशा से राजद का गढ़ रहा है. उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं से अभी से ही चुनाव में लग जाने तथा राजद व लालू प्रसाद यादव के नीति व सिद्धांतों को गांव गांव तक पहुंचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही पर उतर गयी है. ईडी व सीबीआई का बेजा इस्तेमाल किया जा रहा है. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष प्रीतलाल यादव एवं जिला सचिव वीरेंद्र यादव ने किया. मौके पर महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष शोभा देवी, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष बालकृष्ण यादव, जितेंद्र उरांव, बाबूलाल राम, सरजू कुमार यादव, मो. जहूर ख़ान, तुलसी राम, मो. जसीम, अजमल हुसैन, हरिहर यादव, राजन यादव, तारकेश्वर यादव, बबलू यादव व मो. जुबैर समेत राजद के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  गजब">https://lagatar.in/amazing-two-teams-from-bihar-reached-to-play-ranji-against-mumbai-then-there-was-huge-ruckus/">गजब

: मुंबई के खिलाफ रणजी खेलने पहुंच गई बिहार की दो टीम, फिर हुआ जमकर बवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही