Search

 
 
 

Latehar : कोयला लदे वाहनों की शहर में नो इंट्री की मांग को लेकर आज बालुमाथ बंद

Latehar : जिले का बालुमाथ प्रखंड मुख्‍यालय शुक्रवार को स्‍वत: स्‍पूर्त बंद है. लोगों ने स्‍वेच्‍छा से अपने दुकान और अन्‍य प्रतिष्‍ठानों को बंद रखा है.
 
बालूमाथ बंद
  • लोगों ने स्‍वेच्‍छा से अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रखे

Latehar News :  बालुमाथ के मुख्य मार्ग पर हाईवा एवं अन्य कोल वाहनों की लगातार आवाजाही से उड़ रहे धूल कण, जाम और उससे उत्पन्न परेशानियों के विरोध में स्‍थानीय व्‍यवसायियों ने आज बंद बुलाया है. दुकानदारों ने स्‍वेच्‍छा से अपनी दुकानें और अन्‍य प्रतिष्‍ठानों को बंद रखा.

 

इस दौरान बालुमाथ बाजार की अधिकांश दुकानें बंद है और कई स्थानों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम चहल-पहल नजर आ रही है. (आज की बड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

Uploaded Image

बालुमाथ बाजार की अधिकांश दुकानें बंद

 

क्‍या है स्‍थानीय लोगों की मांग

बालुमाथ प्रखंड मुख्‍यालय के व्यवसायियों का कहना है कि मुख्‍य सड़क से भारी वाहनों के गुजरने के दौरान उठने वाले धूल के गुबार से दुकानों में रखा सामान धूल से भर जाता है. दुकानों की साफ-सफाई के बावजूद कुछ ही समय में दोबारा धूल जम जाती है. धूल के कारण आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां हो रही है.

 

व्‍यवसायियों ने कहा क‍ि वे कोयला परिवहन के विरोध में नहीं है. उन्‍होंने दिन में शहर में कोयला परिवहन हाइवा की नो इंट्री, मुख्य मार्ग पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने, धूल नियंत्रण के प्रभावी उपाय करने, भारी वाहनों की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने और जाम की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है.

 

व्यवसायियों ने इसे लेकर पहले भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है. बंंद से पहले बालुमाथ में पैदल मार्च भी निकाला जा चुका है. लोगों ने कहा क‍ि अब तक शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया जा रहा है और अगर इस बंंद के बाद भी समस्‍याएं यथावत रहीं तो आंदोलन तेज किया जायेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही