Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं : एसडीपीओ

Balumath (Latehar) : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को थाना परिसर में अपराध को लेकर समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में एसडीपीओ ने थानों में लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने जारी किये गये वारंट व कुर्की की तामिला समय पर करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश थाना प्रभारियों को दिया. अपराध व उग्रवाद नियंत्रण के लिए एक टीम बनाकर कार्य करने की बात कही. बैठक में थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, सब-इंस्पेक्टर धीरज कुमार, सुरेश मरांडी, नीतीश कुमार, एएसआई संजय चौधरी व केके सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : पांकी">https://lagatar.in/13-arrested-including-chief-husband-in-panki-violence-internet-shut-down-in-palamu-till-february-19/">पांकी

हिंसा में मुखिया पति समेत 13 गिरफ्तार, पलामू में 19 फरवरी तक इंटरनेट बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही