Search

 
 
 

बालूमाथ : सदन में बहुमत साबित होने पर समर्थकों ने की आतिशबाजी

 
Balumath, Latehar:  झारखंड विधानसभा में चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार ने बहुमत साबित कर दी. इससे झामुमो व अन्य घटक दलों के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई बाटकर खुशियां मनायी. महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हेमंत है तो हिम्मत है. झारखंड की जनता एवं महागठबंधन के विधायकों की यह जीत है. कुछ लोग साजिश कर झारखंड के आदिवासियों को जेल में डालने का काम कर रहे हैं. वह दिन दूर नहीं जब झारखंड की जनता इन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी. इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर उरांव, युवा प्रखंड अध्यक्ष औरंगजेब खान, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मो एजाज, प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश यादव, प्रेम साव, प्रेम गंझू सहित झामुमो, कांग्रेस एवं राजद के कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-contract-for-murder-of-taklu-blacksmith-was-given-for-five-lakhs/">जमशेदपुर

: पांच लाख में दी गई थी टकलू लोहार के हत्या की सुपारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही