Search

बालूमाथ : झुंड से बिछड़े हाथी ने मचायी तबाही, तीन घरों को किया ध्वस्त

Balumath (Latehar) : बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के नदी टोला क्षेत्र में हाथियों के झुंड से अलग हुए एक हाथी ने तीन घरों को ध्वस्त कर दिया. हाथी ने गांव के मोहन महतो, महावीर महतो और ननकू महतो के घर को पूरी तरह ध्वस्त कर घर में रखे अनाज चावल, महुआ, धान, आलू, प्याज को चट कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा मौके पर पहुंचें. उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए वन विभाग से उचित मुआवजा की मांग की है. भाजपा नेता ने कहा कि बीते तीन वर्षों से इस क्षेत्र में हाथियों के द्वारा कई बार जान व माल को नुकसान पहुंचाया गया है. बावजूद इसके वन विभाग के द्वारा हाथियों को भगाने की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है. मौके पर गणेशपुर मुखिया परमेश्वर उरांव, जीतन महतो, बिनोद महतो, गोपी महतो, राजेश उराव, जितेंद्र प्रजापति, ननकु महतो, रवि कुमार, अजय साव, अजय महतो व मानी शंकर समेत कई ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :ट्रेड">https://lagatar.in/state-level-convention-of-trade-unions-speakers-told-the-central-government-to-be-anti-worker-farmer/">ट्रेड

यूनियनों का राज्य स्तरीय कन्वेंशन : वक्ताओं ने केंद्र सरकार को बताया मजदूर-किसान विरोधी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp