Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : विधायक ने कब्रिस्तान बाउंड्री निर्माण का किया शिलान्यास

Balumath (Latehar):  लातेहार विधायक वैद्यनाथ राम ने गुरुवार को बालू गांव में कल्याण विभाग द्वारा बनने वाले कब्रिस्तान बाउंड्री का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया. मौके पर झामुमो के कार्यकताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. ग्रामीण ने विधायक से कहा कि उनके गांव मे खेल मैदान नहीं है. इस कारण यहां के खिलाड़ी व युवाओं को खेलने मे परेशानी होती है. इस पर विधायक ने बर टोला डैम के पास पहुंच कर खुले मैदान को देखा. उन्होंने यहां खाली पड़े 3 एकड़ जीएम लैंड को शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए अंचल अधिकारी को निर्देशित किया. इस पर लोगों ने हर्ष प्रकट किया. इसे भी पढ़ें :खबर">https://lagatar.in/effect-of-news-adityapur-director-of-nit-became-aware-of-the-problem-of-compassionate-dependents/">खबर

का असर : आदित्यपुर : अनुकंपा आश्रितों की समस्या से अवगत हुए एनआईटी के निदेशक

विधायक ने विकास करने का दिया भरोसा

मौके पर कई विधवा महिलाओं विधवा पेंशन दिलाने की मांग की. महिलाओं ने कहा कि उनके पास पति का मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं है. इस पर विधायक ने ग्राम सभा से पारित कर कर आवेदन देने की बात कही. विधायक ने चंपा टोला मे जाकर जर्जर सडंक देखा और उसे भी बनाने का आश्वासन दिया. मौके पर शमसूल खान, माधो सिंह, ऐश्वर्य उरांव, युवा नेता औरंगजेब खान, संतोष उरांव, मोनाजिर हसन, अजय कुमार साहू, जमशेद खान, सेराज खान, जीतराम गंझू, जयराम गंझू, निलेश गंझू, नरेश गंझू, मोहम्मद अरमान समेत कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-ankita-raj-clears-ugc-net-exam/">बालूमाथ

: अंकिता राज ने यूजीसी-नेट की परीक्षा उतीर्ण की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही