Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : बाइक दुर्घटना में तीन घायल, दो रेफर

Balumath: लातेहार-बालूमाथ मुख्य पथ पर चापाटोली के पास सोमवार की शाम दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गये. उन्हें बालूमाथ सीएचसी में भर्ती कराया गया है. घायलों में बालू पंचायत निवासी माजिद अंसारी व मो. इरफान अंसारी तथा टेमकी ग्राम निवासी रवि भगत का नाम शामिल है. गश्त कर रही पेट्रोलिंग पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. जानकारी के अनुसार मजीद अंसारी तथा इरफान अंसारी बालूमाथ से अपने घर बालू जा रहे थे. इसी दौरान विपरित दिशा से आ रही एक बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई. मो. माजिद अंसारी व रवि भगत का प्राथमिक उपचार कर उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : डायबिटीज">https://lagatar.in/diabetic-patients-can-also-eat-mangoes-to-their-hearts-content-bihars-farmer-grows-sugar-free-mangoes/">डायबिटीज

के मरीज भी जी भर कर खा सकेंगे आम, बिहार के किसान ने ऊपजाई शुगर फ्री आम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही