Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

Balumath (Latehar):  स्थानीय ओवर ब्रिज के पास मुख्य सड़क पर दो बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गये. घायलों में उपेंद्र यादव, अशोक यादव, सुदेश्वर यादव, सभी ग्राम हाथडीह थाना बालूमाथ का नाम शामिल है. घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. यहां चिकित्सक पुरुषोत्तम कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया. मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त तीनो लोग एक बाइक में सवार होकर हाथडीह बालूमाथ से मकईयाटांड एक शादी समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान बालूमाथ ओवरब्रिज के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित बाइक सवार से उनकी सीधी टक्कर हो गयी. घायलों मे उपेंद्र यादव को बेहतर इलाज हेतु चिकित्सक द्वारा रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-action-will-be-taken-against-three-liquor-shop-employees-after-the-video-went-viral/">किरीबुरू

: वीडियो वायरल होने के बाद शराब दुकान के तीन कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही