Search

बालूमाथ : बिजली पोल से टकराया ट्रैक्टर, चालक की मौत

Balumath : बालूमाथ थाना क्षेत्र के ओकेया ग्राम में एक ट्रैक्टर बिजली पोल से टकरा गया. इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मुरपा पंचायत के मनसिंघा ग्राम निवासी मोहन यादव (35) वर्ष अपने ट्रैक्टर से ओकेया ग्राम की ओर जा रहा था. इसी दौरान ओकेया ग्राम के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और एक बिजली पोल से टकरा गया. घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया. इसे भी पढ़ें : शर्मनाक">https://lagatar.in/embarrassing-girls-head-shaved-in-palamu-first-paraded-in-the-whole-village-then-left-in-the-forest/">शर्मनाक

: पलामू में लड़की का सिर मुड़वाकर पहले पूरे गांव में घुमाया, फिर जंगल में छोड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp