Search

 
 
 

बालूमाथ : एनटीपीसी के साइलो निर्माण को लेकर त्रिपक्षीय बैठक, मुआवजा पर चर्चा

 
Balumath (Latehar):  सोमवार को एनटीपीसी व सीसीएल के अधिकारी और अंचलाधिकारी आफताब आलम की उपस्थित में आरा पीओ ऑफिस में ग्रामीणों के साथ एक बैठक की. बैठक में एनटीपीसी द्वारा साइलो निर्माण में अधिग्रहण किये गये रैयतों की भूमि का सीमांकन कर मुआवजा देने की जानकारी दी गयी. सीसीएल के अधिकारी ने नौकरी और क्षेत्र में मूलभूत विकास बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की समस्या को पूरा करने को लेकर चर्चा की. बैठक में ग्रामीणों की मांगों को यथाशीघ्र पूरा करने का परियोजना पदाधिकारी ने आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें :मच्छरों">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-started-door-to-door-campaign-to-save-from-mosquitoes/">मच्छरों

से बचाने के लिए रांची नगर निगम ने शुरू किया डोर टू डोर कैंपेन

मौके पर ये रहे मौजूद

अंचलाधिकारी आफताब आलम ने कहा कि साइलो निर्माण में ग्रामीणों की बनी कमेटी की उपस्थिति में लिये गये निर्णय को अविलंब पूरा किया जाएगा. बैठक में प्रखंड उप प्रमुख कामेश्वर राम, एनटीपीसी के आनंद स्वामी, अभिषेक आनंद, शिव नारायण प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, प्रद्यूमन यादव, रवि प्रसाद ,शंभू साव, परमेश्वर उराव, राजेंद्र साहू, विनोद गंझु, खेमलाल गंझु, महेंद्र साहू, रूपलाल, पवन कुमार, रामवृक्ष साहू, राजेश राम सहित कई भू रैयत के अलावे सीसीएल के कई पदाधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/facial-recognition-technology-soon-at-ranchis-birsa-munda-airport/">रांची

के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर फेशियल रिकग्निशन तकनीक जल्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही