Search

 
 
 

बालूमाथ : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये ट्रक ऑनर

 
Balumath:  निर्धारित एवं नियमित कोयला ढुलाई का किराया नहीं देने के खिलाफ तेतरियाखाड़ कोलियरी में कोयला परिवहन करने वाले ट्रक ऑनरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार से शुरू हो गया. तेतरियाखाड़ कोलियरी परिसर के चेक पोस्ट के समीप ट्रक ऑनर धरना पर बैठ गये हैं. बालूमाथ प्रखंड के ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व उप प्रमुख संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि सीसीएल, ट्रांसपोर्टर एवं प्रणव नमन मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा ट्रक मालिकों को कोयला ढुलाई का निर्धारित भाड़ा का भुगतान नहीं किया जा रहा है. उस पर ट्रक मालिकों से गद्दी और जीएसटी के नाम पर पैसे की वसूली की जा रही है. यह जांच का विषय है. कई ट्रांसपोर्टर एवं कंपनियों द्वारा कोयला परिवहन का भाड़ा लंबे समय से ट्रक मालिकों को नहीं दिया जा रहा है. इस कारण इन ट्रक मालिकों की माली हालत कमजोर हो गयी है. दूसरी ओर सीसीएल के द्वारा नियमित रूप से कोयले की रेजिंग नहीं करने की वजह से 10-10 दिनों तक कोलियरी परिसर में ट्रक खड़ी रह जाती है. इसका खामियाजा ट्रक ऑनरो को भुगतना पड़ रहा है. उन्होने कहा कि प्रखंड के ट्रक मालिक अब चुप नहीं बैठेगें. संवैधानिक तरीके से इन सभी मुद्दों को लेकर विरोध किया जाएगा. हड़ताल व धरना की सूचना लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी परवेज आलम एवं बालूमाथ अंचल अधिकारी तृप्ति विजया कुजूर को पत्र के माध्यम से दे दी गई है. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-group-of-devotees-leave-for-ayodhya-darshan/">सिमडेगा

: अयोध्या दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही