Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : अवैध कोयला तस्करी करने के आरोप में दो गिरफ्तार, गये जेल

Balumath (Latehar): बालूमाथ थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान शुक्रवार की देर रात रांची-चतरा मार्ग मोटरसाइकिल से अवैध कोयला तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि सीसीएल क्षेत्र से मोटरसाइकिल पर अवैध कोयला ढोने की सूचनायें लगातार प्राप्त हो रही थी. सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात्रि एक टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान ओवरब्रिज के पास दो बाइक सवारों को रोका गया. वे मोटरसाइकिल पर अवैध कोयला लादकर बालूमाथ की ओर आ रहा था. पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. इसके बाद पुलिस ने मंगलेश गंझू व मानकी गंझू को गिरफ्तार कर लिया. दोनों बाइक व लदा लगभग एक टन कोयला जब्त कर लिया गया. प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को लातेहार जेल भेज दिया गया. छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक कुबेर साव के अलावा सशस्त्र पुलिस बल के कई जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें :बगोदर">https://lagatar.in/bagodar-woman-injured-in-twine-bomb-blast-used-for-hunting-wild-boars/">बगोदर

: जंगली सुअरों के शिकार में प्रयुक्त सुतली बम विस्फोट में महिला घायल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही