Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : बिल्ली के हमले में मां समेत दो बच्चे घायल

Balumath: बारियातू थाना क्षेत्र के ड़ाढा गांव में रविवार को बिल्ली के हमले में मां समेत दो बच्चे घायल हो गए. घटना के बाद परिजनों ने तीनों घायलो को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घायलों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया. परिजनों ने बताया कि मां अनीता देवी अपने घरेलू काम में व्यस्त थी. उनके दो बच्चे शेखर कुमार एक वर्ष व शुभम कुमार 3 वर्ष पर बिल्ली ने अचानक हमला बोल दिया. बच्चों की चीख सुनकर मां वहां पहुंची और उन्हें बचाने का प्रयास करने लगी. इसी क्रम में बिल्ली ने मां पर भी झपट्टा मारा, जिससे वह भी जख्मी हो गई. आनन-फानन में परिजनों ने सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. इसे भी पढ़ें :जनप्रतिनिधि">https://lagatar.in/due-to-the-negligence-of-the-peoples-representative-and-the-government-the-development-of-the-area-did-not-happen-enos-ekka/">जनप्रतिनिधि

और सरकार की लापरवाही की वजह से क्षेत्र का नहीं हुआ विकास : एनोस एक्का
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही