Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूर घायल

Balumath (latehar) : बालूमाथ-बसिया मुख्य सड़क पर एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ट्रैक्टर का अगला टायर फट जाने के कारण ट्रैक्टर पलट गया. इस घटना में ट्रैक्टर में सवार दो मजदूर रूप से घायल हो गए. बताया जाता है कि उक्त ट्रैक्टर बालूमाथ में बालू खाली करके मारंगलोइया लौट रहा था. इसी दौरान बसिया ग्राम के पास ट्रैक्टर का एक अगला टायर फट गया और ट्रैक्टर पलट गया. ट्रैक्टर में बैठे दो मजदूर रामलाल उरांव व वीरेंद्र उरांव घायल हो गये. ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी, बालूमाथ में भर्ती कराया. जहां डॉ. सुरेश कुमार ने दोनों का इलाज किया. वहीं एक अन्य घटना में एक दस वर्षीय बच्चा एक पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. बालूमाथ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल, लातेहार रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : मॉडल">https://lagatar.in/model-love-jihad-case-medical-test-of-the-model-done-in-sadar-hospital/">मॉडल

लव जिहाद मामला: सदर अस्पताल में हुआ मॉडल का मेडिकल टेस्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही