Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : बिजली ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Balumath: रांची-चतरा मुख्य मार्ग व पांकी मोड के समीप शनिवार सुबह बिजली ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर टमटम टोला के ग्रामीणों ने एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. ग्रामीणों ने बताया कि हम सभी मोहल्लावासी लगभग एक महीने से बिजली की समस्या से परेशान हैं. मोहल्ले में आबादी ज्यादा है लेकिन ट्रांसफार्मर कम पावर का बिजली विभाग ने एक दिन पहले लगाया था. लेकिन बिजली आते ही ट्रांसफार्मर जल गया. प्रचंड गर्मी में बिजली नहीं रहने के कारण परेशानी है. बच्चों की शिक्षा पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है. इसके बाद बाध्य होकर ग्रामीणों रांची-चतरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इसे भी पढ़ें :पदमा">https://lagatar.in/two-separate-firs-in-padma-police-public-clash-15-accused-arrested/">पदमा

पुलिस-पब्लिक झड़प में अलग-अलग दो प्राथमिकी, 15 आरोपी गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/jjjj-2.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

नया ट्रांसफार्मर लगाने के आश्वासन के बाद हटा जाम

जाम की सूचना पर मुख्यालय मुखिया नरेश लोहरा एवं बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया बुझाया. लातेहार बिजली विभाग के एसडीओ से दूरभाष पर बात की. एसडीओ ने नया ट्रांसफार्मर जल्द लगाने का आश्वासन दिया. इसके बाद जाम हटा लिया गया. मौके पर युवा समाजसेवी रवि रजक, भाजपा नेता राम कुमार गुप्ता, जगदीश कुमार, अशोक कुमार, मुन्ना कुमार, संजय कुमार समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :73">https://lagatar.in/standard-facilities-not-reaching-73-percent-of-rural-population-additional-chief-secretary/">73

फीसदी ग्रामीण आबादी तक नहीं पहुंच रही मानक सुविधाएं : अपर मुख्य सचिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही