Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : जंगली हाथियों ने फसलों को पहुंचाया नुकसान, मुआवजा की मांग

Balumath (Latehar) :  जंगली हाथियों ने बालूमाथ वन क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के चमरेंगा टोला में फसलों को रौंद कर बर्बाद कर दिया. चमरेंगा टोला निवासी राजेश उरांव, महेश महतो, रमेश भगत व रामचरित्र भुइयां समेत कई किसानों के खेतों में लगे मक्का व ओल की फसलों को हाथियों ने रौंदकर बर्बाद कर दिया. पीड़ित किसानों को तकरीबन 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है. बता दें कि गणेशपुर पंचायत और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथियों के द्वारा लगातार उत्पात मचाये जाने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजा एवं हाथियों को क्षेत्र से भगाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें ">https://lagatar.in/know-why-officer-stopped-deepak-prakash-outside-the-raj-bhavan/">

 : जानिये राजभवन के बाहर पदाधिकारी ने दीपक प्रकाश को क्यों रोका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही