kamrul arfi Balumath (Latehar): मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है. बालूमाथ के आदर्श नगर निवासी व लातेहार जिला केमिस्ट एवं ड्रजिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बिहारी गुप्ता के सुपुत्र आनंद बिहारी ने इसे साबित कर दिखाया है. आनंद का चयन भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की इकाई बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) में बतौर सिविल इंजीनियर पद पर हुआ है. बचपन से ही मेघावी आनंद बिहारी की शुरुआती शिक्षा बालूमाथ स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से हुई. वर्ष 2011 में जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में आनंद बिहारी ने बालूमाथ प्रखंड टॉपर होकर अपने परिवार को गौरवान्वित किया था. उनकी इस उपलब्धि से प्रभावित होकर तत्कालीन शिक्षा मंत्री व वर्तमान में लातेहार विधायक बैजनाथ राम ने आनंद बिहारी को नकद राशि देकर सम्मानित किया था. इसे भी पढ़ें-प्रॉपर्टी">https://lagatar.in/ifs-surpasses-ias-ips-in-property-matters/">प्रॉपर्टी
के मामले में IAS-IPS से भी आगे निकले IFS
: पुटकी बाजार में नशे में युवकों का उत्पात, पुलिस ने खदेड़ा [wpse_comments_template]
के मामले में IAS-IPS से भी आगे निकले IFS
शुरू से ही मेधावी रहे हैं आनंद बिहारी
बालूमाथ की गैर सरकारी संस्था रेडों के बैनर तले आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व आईपीएस उदयन सिंह ने भी आनंद बिहारी को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं नकद देकर सम्मानित किया था. बीआईटी मेसरा से उन्होंने सिविल में बीटेक की डिग्री हासिल की. कैंपस सिलेक्शन में ही उनका चयन हिमाचल प्रदेश की बेहतरीन सिविल कार्यों के लिए प्रसिद्ध कंपनी में बतौर इंजीनियर हुआ. उन्होंने कुछ वर्षों तक वहां कार्य किया. आनंद बिहारी सरकारी संस्थान में काम करने के ख्वाहिशमंद थे. इसकी तैयारी पिछले कई वर्षों से कर रहे थे. अंततः उन्होंने अपने इस लक्ष्य को हासिल करने में सफलता पाई. उनका सड़क सीमा संगठन में बतौर इंजीनियर उनका चयन हुआ. पुत्र के उपलब्धि पर पिता विनोद बिहारी गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि भारत सरकार के प्रतिष्ठित संस्थान में कार्य करने का अवसर मिलना हमारे परिवार के लिए गौरव की बात है. माता सुनीता देवी, चाचा प्रमोद कुमार गुप्ता समेत केदारनाथ गुप्ता एवं अन्य सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक संगठन के लोगों ने आनंद बिहारी के इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-drunk-youths-created-havoc-in-putki-market-chased-away-by-police/">धनबाद: पुटकी बाजार में नशे में युवकों का उत्पात, पुलिस ने खदेड़ा [wpse_comments_template]
Leave a Comment