Search

 
 
 

होली पर अश्लील गानों-डीजे पर लगाएं प्रतिबंध : उपायुक्त

 
हुड़दंगी व असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने का दिया निर्देश Latehar: उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में होली पर्व को ले कर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय के सभागार में आयोजित की गयी. बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन व उप विकास आयुक्त सुरजीत सिंह समेंत जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे. उपायुक्त ने कहा कि इस पर्व की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी से कार्य करना आवश्यक है. उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी को शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया. होली पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त करने का भी निर्देश दिया गया. उन्होंने अश्लील गानों तथा डीजे पर भी प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया. सोशल मीडिया पर विद्वेष फैलाने वाले पोस्ट को रोकने एवं ऐसा करने वालों पर कड़ी कारवाई करने का निर्देश दिया. उन्होने अवैध रूप से चलाये जा रहे शराबखानों में छापामारी करने व अवैध देशी शराब की चुलाई व बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-cbi-investigation-into-illegal-mining-case-resumed/">साहिबगंज

: अवैध खनन मामले की सीबीआई जांच फिर शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही