Search

 
 
 

आलू सप्लाई पर रोक :  CM हेमंत ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव को समाधान निकालने का दिया निर्देश

 
Ranchi : पश्चिम बंगाल से आलू के निर्यात पर रोक मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है. हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव अलका तिवारी को इस समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. मुख्य सचिव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत से इस संबंध में बात की है. मनोज पंत ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही एक समिति बनाकर इस समस्या का समाधान किया जायेगा. मुख्यमंत्री के इस हस्तक्षेप से किसानों और व्यापारियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने दूसरे राज्यों में आलू के निर्यात पर रोक लगा दी है. राज्य में आलू की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही