Search

 
 
 

देवघर में सावन में मांस-मछली की बिक्री पर रोक

जिला प्रशासन ने देवघर में पूरे सावन माह में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगा दी है. इस संबंध में नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने नोटिफिकेशन जारी किया है.
 

Deoghar : पवित्र सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा. देवघर में द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ विराजमान हैं. पूरे सावन भर कांवरिया प्रतिदिन देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करते हैं. पूरे सावन माह देवघर नगरी शिवभक्तों से भरी रहती है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने देवघर में पूरे सावन माह में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगा दी है.

 इस संबंध में नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन में पशु वध पर भी रोक की बात कही गई है. नगर आयुक्त ने आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की हिदायत दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही