Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बनादाग रेलवे साइडिंग मारपीट मामला : ग्रामीणों ने विधायक का पुतला फूंका, तो विधायक समर्थकों ने दिया धरना

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : बनादाग रेलवे साइडिंग में दो दिन पूर्व हुई मारपीट को लेकर कई जगहों पर प्रदर्शन किया जा रहा है. एक तरफ जहां ग्रामीण विधायक मनीष जायसवाल का हाथ मारपीट के पीछे होने की कह रहे है. वहीं दूसरी तरफ विधायक समर्थकों द्वारा इसे राजनीतिकरण कहा जा रहा है. इसे भी पढ़ें -  राजीव">https://lagatar.in/rajiv-gandhi-national-park-renamed-will-now-be-known-as-orang-national-park/">राजीव

गांधी नेशनल पार्क का बदला गया नाम, अब ओरांग नेशनल पार्क के नाम से जाना जायेगा

रेलवे साइडिंग पुलिस छावनी में तब्दील 

रेलवे साइडिंग में हुई मारपीट से ग्रामीण काफी आक्रोशित है. ग्रामीणों ने विधायक मनीष जायसवाल का पुतला दहन किया है. ग्रामीणों ने विधायक पर आरोप लगाया है कि गांव के बीच दरार पैदा कर आपस में ही मारपीट करवा रहे है. वही दूसरी तरफ विधायक के समर्थक धरने पर बैठ गये है. समर्थकों ने कहा कि यह सारा मामला राजनीति से प्रेरित है और एक दल विशेष के कारण  से ऐसी स्थिति उत्पन्न  कर रही है. लेकिन बेवजह लोगों को भड़काकर  मामले को तूल दिया जा रहा है. बता दें कि फिलहाल बनादाग रेलवे साइडिंग अभी पूरी तरह से छावनी में तब्दील है, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये है. इसे भी पढ़ें - अफगानिस्तान">https://lagatar.in/politics-should-not-be-on-afghanistan-many-celebrities-including-natwar-singh-yashwant-sinha-mani-shankar-aiyar-wrote-letter-to-pm-modi/">अफगानिस्तान

पर न हो राजनीति, नटवर सिंह, यशवंत सिन्हा, मणिशंकर अय्यर सहित कई हस्तियों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र 

ग्रामीम लगातार रेलवे साइडिंग में प्रदूषण को लेकर विरोध कर रहे हैं

बता दें कि पिछले कई दिनों से ग्रामीण बनादाग रेलवे साइडिंग में प्रदूषण को लेकर विरोध कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि कोल साइडिंग के कारण उनकी फसल खराब हो रही है. खेत अब खेती करने लायक नहीं रह गया है. ग्रामीण लगातार कोयले की ढुलाई का विरोध करते आ रहे है. बानादाग साइडिंग इलाके में पड़ने वाले खेतों में धान की खड़ी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है. जिसका विरोध रैयत कर रहे है. इसे भी पढ़ें - पायनियर">https://lagatar.in/former-rajya-sabha-mp-dr-chandan-mitra-editor-of-pioneer-passes-away/">पायनियर

के संपादक रहे पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ चंदन मित्रा का निधन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही