Search

केला गिरिडीह के लिए झमेला बन गया है : मथुरा महतो

Madhuvan (Giridih) : भाजपा की सरकार जुमलों की सरकार है. पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी के हाथों को मजबूत करने आया केला गिरिडीह के लिए झमेला बनकर रह गया. उक्त बातें इंडिया गठबंधन के गिरिडीह के जेएमएम प्रत्याशी मथुरा महतो ने खरखरी में आयोजित जनसंपर्क अभियान के बाद सभा को संबोधित करते हुए कही. जनसंपर्क अभियान के तहत श्री महतो फुलारी टांड से खरखरी दुर्गा मंदिर पहुंचे थे. इस दरमियान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ विशाल रोड शो भी किया, जिसमें भारी संख्या में उनके समर्थकों का साथ मिला. श्री महतो ने कहा कि मोदी जी ने अच्छे दिन का वादा किया जो पिछ्ले दस वर्षों में सपना बनकर रह गया. केंद्र सरकार सिर्फ अंबानी अडानी के लिए अच्छे दिन लाने का काम किया है. वहीं झारखंड सरकार ने अपने चुनाव के दौरान जो वादे राज्य की जनता से की थी, उसे पूरा करने का काम किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा मोर्चा नेता कारू यादव ने कहा कि इस चुनाव में हम सभी को गरीबों के नेता मथुरा महतो को भारी मतों से जीता कर दिल्ली भेजना है. इसके पूर्व युवा मोर्चा नेता कारू यादव के नेतृत्व में मथुरा महतो का डुमरा मोड़ में स्वागत किया गया. उसके बाद सैकड़ों वाहनों के काफिले संग पार्टी कार्यकर्ता खरखरी दुर्गा मंडप मैदान पहुंचे. मौके पर दूसरे दलों के दर्जनों लोग झामुमो में शामिल हुए, जिनका इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा महतो ने माला पहनाकर स्वागत किया. जनसंपर्क अभियान में कारू यादव, प्रखंड अध्यक्ष अजमुल अंसारी, दयाल महतो, मो. आजाद, राजकुमार यादव, मदन रवानी, रॉकी आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : BJP">https://lagatar.in/cm-champai-lashed-out-at-bjp-asked-when-did-jharkhand-government-get-the-responsibility-guarding-international-border/">BJP

पर बरसे CM चंपाई, पूछा – अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर चौकीदारी का जिम्मा झारखंड सरकार को कब मिला?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp