Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : जरजट्टा से कुरजुली तक 10 किलोमीटर सड़क जर्जर, लोग मूलभूत सुविधाओं से हैं वंचित

Bandgaon (A K Tiwari) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र एवं दुर्गम पहाड़ों के बीच स्थित जरजट्टा से कुरजुली तक की लगभग दस किलोमीटर सड़क की स्थिति इस बरसात के दिनों में काफी दयनीय हो चुकी है. सड़क नहीं होने के कारण यहां विकास भी नहीं हुआ है. आज भी यहां के लोग मुलभुत सुविधा से वंचित हैं. घना जंगल एवं रास्ता ठीक नहीं होने के कारण कोई भी पदाधिकारी उस क्षेत्र में जाना नहीं चाहते. जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है. कोई बीमार होने से उसे काफी मुश्किल से अस्पताल लाया जाता है. बच्चे स्कूल नहीं जा पाते है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-inauguration-of-inter-school-badminton-competition-at-birsa-munda-indore-stadium/">चाईबासा

: बिरसा मुंडा इंदौर स्टेडियम में अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ

दुर्गादा शिवालय से जुड़ी है लोगों की आस्था

इस क्षेत्र में पहाड़ के ऊपर स्थित एक प्राकृतिक शिवालय होने के कारण लोगों की आस्था उक्त मंदिर से जुड़ी हुई है. यहां श्रावण के महीना में दूरदराज के लोग कावर लेकर भगवान शिव की को जल चढ़ाते हैं एवं मन्नतें मांगते हैं. माना जाता है कि यहां जो भी मन्नत मांगी जाती है वह पूरी होती है. लेकिन पहाड़ के ऊपर होने एवं रास्ता ना होने के कारण भक्तों को उस शिवालय तक पहुंचने में काफी कष्ट एवं संघर्ष का सामना करना पड़ता है. चारों ओर घना जंगल है. जगह-जगह जंगली जानवर एवं सांप बिच्छू का डर लगा रहता है. इसके बावजूद भी लोग इतने कष्ट सहकर भी भगवान शिव की आराधना करने जाते हैं. दुर्गादा एक प्राकृतिक रूप से बना हुआ शिवालय है. जिस कारण लोगों ने विधायक सुखराम उरांव से मांग किया कि यहां सड़क बनाया जाय. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही