Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : 200 कार्डधारियों को मिली धोती, साड़ी व लुंगी

Advertisement
Advertisement
Bandgaon(AK. Tiwari) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र टेबो पंचायत के लोटा में स्थित अब्राहम सोय के जन वितरण प्रणाली के दुकान में सोमवार को मुखिया शीलवंति ओडिया एवं समाजसेवी मंगरा ओड़िया ने करीब 200 लाभुकों के बीच सोना-सोबरन योजना के तहत धोती साड़ी व लुंगी का वितरण किया. मुखिया ने लाभुकों को जानकारी देते हुए बताया कि यह लाभ अति गरीबी में पल रहे असहाय परिवार के लिए सरकार दे रही है. साड़ी धोती तथा लुंगी दस रुपये में लोगों को लिया जा रहा है. उन्होंने कहा किसी कि राशन मिलने में कोई परेशानी हो तो मुझसे मिलें. समस्याओं का समाधान किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-e-kyc-is-being-done-for-the-beneficiaries-of-pm-kisan-yojana/">चाईबासा

: पीएम किसान योजना के लाभुकों का करवाया जा रहा है ई केवाईसी

ये थे उपस्थित

टेबो पंचायत भवन में आकर अपनी तथा क्षेत्र की कोई भी समस्या हो लिखित जानकारी दें.  पिछले चार दिनों से भारी बारिश हुई है इसमें किसी का कोई नुकसान हुआ है तो जरूर बतायें. जिनका घर टूट या गिर गया है उसे सरकारी लाभ दिया जायेगा. इस मौके पर पूर्व मुखिया जोहन बोदरा, बिमल बोदरा, सिंहराय बोदरा, अभिराम नाग,उन्मूलन सोय समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही