Search

 
 
 

बंदगांव : ओटार के घाघरा गांव में सड़क व पेयजल की समस्या को लेकर हुई बैठक

 
Bandgaon : ओटार पंचायत के घाघरा गांव में उपमुखिया जोसेफ बोदरा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड प्रमुख पीटर घनश्याम तियु और कराईकेला पंसस तीरथ जामुदा मुख्य रूप से उपस्थित थे. ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि हमारा गांव बिल्कुल पहाड़ से सटा हुआ है. प्रखंड मुख्यालय से काफी दूर पर अवस्थित है. गांव में आवागमन के लिए सड़क की सुविधा नहीं है. नुकिले एवं पथरीली रास्तों से आवागमन करना पड़ता है, जिससे अक्सर आमजन एवं विधार्थियो के पैरों में नुकिले पत्थर गढ़ जाते हैं. साथ ही लोगों ने बताया कि गांव में पांच चापाकल है और सभी खराब है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-body-of-ananya-drowned-in-kadma-recovered-from-sati-ghat/">जमशेदपुर:

कदमा में डूबीअनन्या का शव सती घाट से बरामद

जल्द ही संबंधित विभाग से मिलकर सभी समस्या के समाधान की दिशा में किया जायेगा कार्य 

वहीं, सारी बातें सुनने के बाद प्रमुख ने लोगों को आश्वासत करते हुए कहा कि जल्द ही संबंधित विभाग से मिलकर सभी समस्या के समाधान की दिशा में कार्य किया जायेगा. पंसस तीरथ जामुदा ने कहा कि पेयजल की सुविधा हेतु तत्काल एक या दो चापाकल का मरम्मत कर दिया जायेगा. साथ ही सड़क निर्माण के लिये आप लोग लिखित रूप से विधायक सुखराम उरांव को आवेदन दें. उन्होंने कहा कि आप लोगों की समस्या का समाधान विधायक सुखराम उरांव के सौजन्य से होगा. मौके पर दांसार पाड़ेया, निखिलेश पड़ेया, उदय बोदरा, बारला बोदरा, बुधनसिंह पड़ेया, मानकी पड़ेया, मानकी गोप, आबोद पड़ेया, त्रिभुवन पड़ेया, दशरथ गोप, सोमबारी गोप, मेचो पड़ेया, प्रियंका पड़ेया समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-bjp-held-a-meeting-regarding-the-door-to-door-tricolor-campaign/">चांडिल

: घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही