Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : सिन्दुरीबेड़ा के कूल्डा में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर की गई बैठक

Bandgaon (Akash kumar Tiwari) : सिन्दुरीबेड़ा पंचायत के कूल्डा गांव में स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कराने को लेकर रविवार की सुबह ग्राम मुंडा निरमल हपदगड़ा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से मुखिया सीमा चंपिया उपस्थित थी. ग्रामीणों ने बैठक में कहा कि यहां स्वास्थ्य केंद्र नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को इलाज कराने में काफी दिक्कतें होती है. यहां से बंदगांव की दूरी 10 किमी से भी ज्यादा है, छोटी-मोटी बीमारी होने पर भी वाहन से मरीज को स्वास्थ्य केंद्र ले जाना पड़ता है. इससे पैसे एवं समय की काफी बर्बादी होती है. इसे भी पढ़े : पटमदा">https://lagatar.in/patamda-jam-on-tata-patmada-main-road-people-upset/">पटमदा

: टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर लगा जाम, लोग परेशान

कूल्डा विद्यालय में है पानी की भारी कमी

ग्रामीणों ने कहा कि इतने घनघोर जंगल में स्थित इस गांव में ग्रामीणों के हित को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र भवन की स्थापना की जाए. जहां सप्ताह में कम से कम 2 दिन डॉक्टर की उपस्थिति में मरीजों का इलाज किया जाए. साथ ही कूल्डा विद्यालय में पानी की भारी कमी है. इसे छात्र-छात्राओं को पेयजल में काफी दिक्कतें होती है. वहीं, इन सभी समस्याओं को सुनने के पश्चात मुखिया सीमा चंपिया ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र एवं पेयजल की समस्या इस गांव में जरूर दूर होनी चाहिए. सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर बीडीओ एवं उपायुक्त से मांग की जाएगी. इस दौरान संतोष हपदगड़ा, नवमन हपतगाड़ाड़ा, मनोहर भेंगरा, राजेंद्र चंपिया समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-seriously-injured-woman-found-on-railway-track-near-bhadurih-village-dies-in-sub-divisional-hospital/">घाटशिला

: भादुड़ीह गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर मिली गंभीर रूप से घायल महिला की अनुमंडल अस्पताल में मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही