Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : कुवाडीह से पीएलएफआई का एक नक्सली गिरफ्तार, कई कांडों में था वांछित

Bandgaon (A K Tiwari) : बंदगांव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को छापेमारी कर एक पीएलएफआई नक्सली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि बंदगांव थाना क्षेत्र के कुवाडीह से कुछ दूरी पर एक काले रंग की बाइक से एक युवक आता हुआ दिखाई ​दिया. पुलिस को देखते ​ही वह बाइक घुमा कर भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने भाग रहे व्यक्ति का पीछा शुरू किया. भागने के क्रम में युवक असंतुलित होकर बाइक समेत गिर गया जिसके बाद पुलिस पार्टी ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/kiriburu-36th-national-games-young-archer-anshika-singh-of-eklavya-archery-academy-won-two-silver-medals/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील के पूर्व एमडी डॉ जेजे ईरानी टीएमएच में भर्ती, आईसीयू में चल रहा इलाज

बंदगांव क्षेत्र में था सक्रिय, करता था उगाही

पुछताछ करने पर उसने अपना नाम मणि नाग उर्फ जाता उर्फ राटा बताया. वह बंदगांव के सिटीबुरु गांव का रहने वाला है. पुलिस ने युवक के पास से एक बाइक बरामद की है जिसके कागजात नहीं है. पुलिस ने पुछ-ताछ के क्रम में यह जानकारी हुआ कि पिछले माह में बंदगांव थाना अन्तर्गत बाजार में लेवी हेतु दुकानदारों को पीएलएफआई का पर्चा दिया गया था. उक्त घटना में अपने साथियों के साथ ये भी शामिल था. मणि नाग उर्फ जाला उर्फ राटा बंदगांव थाना में कई कांड का आरोपी है. छापामारी दल मे अंचल निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, बंदगांव थाना प्रभारी विकाश कुमार समेत अन्य पुलिस के जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही