Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : वोटर कार्ड को आधार से लिंक कराने के लिए चलाया गया जागरुकता अभियान

Advertisement
Advertisement
Bandgaon (AK Tiwari) : कराईकेला थाना के नक्सल प्रभावित क्षेत्र भालूपानी गांव के बूथ संख्या-39 में जिप सदस्य बसंती पूर्ति एवं बीएलओ हुषिकेश प्रधान ने जागरुकता अभियान चलाया. इस अभियान में ग्रामीणों को वोटर कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. जिप सदस्य बसंती पूर्ति ने कहा कि वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने से मतदान के दौरान कोई भी फर्जी मतदान नहीं कर पाएगा. इससे योग्य एवं सही व्यक्ति को ही वोट मिल पाएगा. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार का यह एक बहुत ही अच्छा कदम है. इसमें सभी ग्रामीणों को जरूर साथ देना चाहिए. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-information-about-the-dilapidated-road-was-given-to-the-chief-minister-by-tweeting/">आदित्यपुर

: मुख्यमंत्री को ट्वीट कर दी जर्जर सड़क की जानकारी

ग्रामीणों की समस्याओं से भी अवगत हुई जिप सदस्य

उन्होंने कहा कि वोटर कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए प्रत्येक गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है. इसमें सभी की भागीदारी भी आवश्यक है. उन्होंने लोगों से अपील की, कि इस कार्य में सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. इस दौरान जिप सदस्य ग्रामीणों की समस्याओं से भी अवगत हुई. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. गांव की कोई भी समस्या हो उसे गांव में बैठक कर लिखित रूप से दें, जिससे समस्या का समाधान किया जा सके. मौके पर मार्शल हासदा, बेसरा पूर्ति, दुलाराम जामुदा, जसपाल हासदा, शांति जामुदा, गुरुवारी सामाड, पिकीं बोदरा, लाल बहादुर बोदरा, कुंवर सिंह मेलगांडी समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-if-khatian-of-1932-is-implemented-then-the-tribals-of-saranda-will-be-deprived-of-government-schemes/">किरीबुरू

: 1932 का खतियान लागू हुआ तो सारंडा के आदिवासी सरकारी योजनाओं से हो जायेंगे वंचित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही