Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : कराईकेला में रसोईया व संयोजिकाओं के साथ भाजपा नेता ललित नारायण ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
Bandgaon (A. K. Tiwari) : कराईकेला में बंदगांव प्रखंड के रसोईया-संयोजिका की बैठक भाजपा नेता ललित नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में बकाये मानदेय देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए ललित नारायण ने कहा कि झारखण्ड राज्य में वर्ष 2004–05 से मध्याह्न भोजन योजना लागू किया गया. विद्यालय में भोजन बनाने के लिए ग्रामसभा के माध्यम से रसोईया एवं संयोजिका का चयन भी हुआ. करीब 17 साल के दौर में कितने रसोईया की मृत्यु भी गई. कई रसोईया शारीरिक रूप से अस्वस्थ हो गई. उनकी जगह पर आज भी उनकी बेटी, बहु खाना बनाती आ रही है. शिक्षा विभाग की संवेदनहीनता के कारण आज तक विद्यालय में कार्यरत रसोईया को विधिवत मान्यता नहीं मिल पाई है. रसोइया का मानदेय भी आठ महीना से नहीं मिल पाया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-camp-will-be-held-for-recovery-of-electricity-bill-in-the-villages-of-jhinkpani-and-sadar-block/">चाईबासा

: झींकपानी और सदर प्रखंड के गांवों में बिजली बिल वसूली के लिए लगेगा कैंप

मनरेगा योजना के तहत भुगतान करने की मांग

भाजपा नेता ने झारखंड सरकार से इन्हें मानदेय व न्यूनतम मजदूरी दिए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि झारखंड सरकार मानदेय देने में असर्मथ है तो इन लोगों को मनरेगा योजना के तहत जोड़ कर मानदेय भुगतान किया जाय. संयोजिका को भी सरकार मानदेय दे. इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए उपायुक्त से भेंट किया जायेगा. अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संयोजिका एवं रसोइया उग्र आंदोलन करने को विवश होगें. इस मौके पर संजू नायक, बसंती गोप, मिना हेम्ब्रम, प्रतिमा देवी, संतोसनी नायक, दशवती महतो, भवनेश्वरी महतो समेत काफी संख्या में रसोईया-संयोजिका उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-zip-member-and-chief-launched-the-sona-sobran-scheme-in-purnadih/">बंदगांव

: पुरनाडीह में सोना-सोबरन योजना का जिप सदस्य एवं मुखिया ने किया शुभारंभ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही