Search

 
 
 

बंदगांव : भाजपा नेत्री मालती गिलुवा ने चक्रधरपुर से मनोहरपुर तक लेवल क्रॉसिंग में अंडर पास या ओवर ब्रिज बनाने की मांग की

 
Bandgaon :  भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा ने रेलवे चक्रधरपुर मंडल अन्तर्गत चक्रधरपुर से मनोहरपुर तक लेवल क्रॉसिंग में अण्डर पास की मांग को लेकर रेलमंत्री को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि चक्रधरपुर से मनोहरपुर तक कई लेवल क्रॉसिंग है, जहाँ रेल के द्वारा फाटक लगा हुआ है. यदि सड़क मार्ग चक्रधरपुर से चला जाय तो कई स्थानों पर रेल फाटक होने के परिणामस्वरूप मनोहरपुर पहुंचने में घंटों लग जाते हैं. ट्रेन की भी मुकम्मल व्यवस्था नहीं है जिससे सुगमता से आवागमन हो सके. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-kanuram-kalundiya-of-kokcho-did-not-get-the-benefit-of-government-schemes-was-living-by-eating-forest-leaves/">तांतनगर

: कोकचो के कानूराम कालुंडिया को नहीं मिला सरकारी योजनाओं का लाभ, जंगल के पत्ते खाकर कर रहे गुजारा

रेल फाटक के कारण लोगों को होता है विलंब

मालती गिलुवा ने रेल मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि सड़क मार्ग आवागमन के लिए अच्छा मार्ग है, लेकिन कई स्थानों पर रेल फाटक रहने के कारण अपने गंतव्य तक समय पर पहुंचने में विलंब हो जाता है. यदि इन स्थानों पर रेलवे द्वारा अन्डरपास या ओवरब्रिज का निर्माण हो जाता है तो सड़क मार्ग से यातायात सुगम हो जायेगा. इसके साथ ही रेल को भी लाभ होगा. इस पर विचार करने की आवश्यकता है ताकि जनमानस को भी सुविधा मिले एवं रेलवे को लाभ हो सके. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-gail-gas-indias-pipeline-is-being-damaged-by-other-agencies/">आदित्यपुर

: गेल गैस इंडिया के पाइप लाइन को अन्य एजेंसियां कर रही है क्षतिग्रस्त

इन रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास या ओवरब्रिज की मांग की गई 

उनमें बैधमारा रेलवे क्रॉसिंग, गोलमुण्डा रेलवे क्रॉसिंग, महुलडीया रेलवे क्रॉसिंग, डलाईकेला रेलवे क्रॉसिंग, महादेवशाल रेलवे क्रॉसिंग, पोसता रेलवे क्रॉसिंग, मनोहरपुर रेलवे क्रॉसिंग, जराईकेला रेलवे क्रॉसिंग शामिल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही