Search

 
 
 

बंदगांव : प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की विभिन्न एनजीओ के साथ बैठक

 
Bandgaon : बंदगांव प्रखंड सभागार में बीडीओ गिरजानंद किस्कू ने शनिवार को सभी स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) के साथ बैठक की. बैठक के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं को सभी तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है. अंतिम व्यक्ति तक सभी तरह की योजनाओं का पहुँचना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य बाल विवाह, पलायन रोकना, ड्रॉप आऊट बच्चों को स्कूल में दाखिल कराना, आंगनबाड़ी केंद्रों व स्वास्थ्य उपकेंद्रों में पोषण से संबंधित बच्चों व गर्भवती महिलाओं को हर तरह की जानकारी देना है. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-villagers-meet-to-demand-construction-of-culvert-across-the-river-and-road-from-kopa-to-kotagada/">बंदगांव

: कोपा से कोटागाड़ा तक सड़क एवं नदी में पुलिया निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने की बैठक
इसके साथ ही बाल विवाह को रोकने के लिए जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. बैठक मे मुख्यरूप से टाटा स्टील फाउण्डेशन, एकजुट, एस्पायर, सी थ्री एवं अन्य एनजीओ संस्थान उपस्थित थे. बैठक में अंचलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद अकेला, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नंदी रानी कच्छप, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सदानन्द होता, कृषि पदाधिकारी बी एस जोंको, प्रधान सहायक वीर भरत हांसदा तथा जनसेवक पंचायत सचिव एवं कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही