Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : रसोईया संयोजिका का प्रखंड स्तरीय कमेटी का हुआ पुनर्गठन, संजू नायक बनी अध्यक्ष

Advertisement
Advertisement
Bandgaon (A K Tiwari) : कराईकेला में रसोईया संयोजिका का प्रखंड स्तरीय बैठक भाजपा नेता सह समाजसेवी ललित नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा एवं पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में रसोइया संयोजिका का प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से संजू कुमारी नायक को अध्यक्ष, सरिता देवी को सचिव, मीना हेंब्रम को कोषाध्यक्ष बनाया गया. एवं कार्यकारिणी सदस्य में अनीता महतो, बसंती गोप, तर गिनी महतो, पिंकी गोप, सुष्मिता महतो, बेलकानी बानरा, माना देवी, रोईबारी सिजुई को बनाया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-mla-kunal-sharangi-distributed-food-items-in-the-flood-affected-area/">जमशेदपुर

: पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बांटे बाढ़ ग्रस्त इलाके में खाद्य सामग्री

रसोइया एवं संयोजिका की मांग जायज

इस मौके पर ललित नारायण ठाकुर ने कहा कि रसोइया का मानदेय बाकी है. जिसके लिए जल्द ही उपायुक्त से भेंट किया जाएगा. उन्होंने कहा यहां संयोजिका को कुछ भी मानदेय नहीं मिलता है. उसे भी सरकार की ओर से कुछ मिलना चाहिए. पवन शंकर पांडे ने कहा कि रसोइया एवं संयोजिका का मांग जायज है. उसके हक के लिए जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. इस मौके पर लक्ष्मी नायक, दुर्गावती महतो, मालती सामड, पुष्पा देवी, अहिल्या देवी, सोमवारी कोड़ा, गुरुवारी गागराई, पिंकी देवी, अनीता महतो, सुंदरबनी महतो, अनीता कालिंदी समेत काफी संख्या में रसोईया एवं संयोजिका उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही