Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : रसोईया, संयोजिका का प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित

Advertisement
Advertisement
Bandgaon (A K Tiwari) : बंदगांव प्रखंड के कराईकेला में रसोईया संयोजिका का प्रखंड स्तरीय बैठक भाजपा नेता सह समाजसेवी ललित नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा एवं पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस मौके पर ललित नारायण ठाकुर ने कहा कि रसोइया का मानदेय बाकी है. जिसके लिए आगामी 7 सितंबर को उपायुक्त एवं डीएसी से भेंट किया जाएगा. उन्होंने कहा यहां संयोजिका को कुछ भी मानदेय नहीं मिलता है. उसे भी सरकार की ओर से कुछ मानदेय मिलना चाहिए. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-villagers-of-guvasai-cleaned-desauli-and-sasan/">नोवामुंडी

: गुवासाई के ग्रामीणों ने देसाउली व ससन की साफ-सफाई की

पैसों के अभाव में बंद हुआ बहुत सारे विद्यालय में दोपहर का भोजन

उन्होंने कहा बहुत सारे विद्यालय में पैसा के अभाव में दोपहर का भोजन भी बंद हो गया है. इसलिए यथाशीघ्र विद्यालय में पैसा उपलब्ध कराया जाय जिससे बच्चों को भोजन मिल सके. पवन शंकर पांडे ने कहा कि रसोइया एवं संयोजिका की मांग जायज है. उसके हक के लिए जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन भी किया जाएगा. डीसी से मुलाकात के लिए एक कमेटी का गठन किया गया. इस कमेटी में प्रखंड अध्यक्ष संजू कुमारी नायक, सरिता देवी, मिना हेम्ब्रम, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य मालति गिलुवा, पवन शंकर पांडे, ललित मोहन गिलुवा एवं ललित ठाकुर को रखा गया.
इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-guava-karate-team-won-two-gold-4-silver-and-two-branch-medals-in-state-level-karate-tournament/">नोवामुंडी

: गुवा कराटे टीम ने राज्य स्तरीय कराटे टूर्नामेंट में लहराया परचम, जीते दो गोल्ड, 4 सिल्वर तथा दो ब्रांच मेडल

प्रतिनिधिमंडल रसोइया व संयोजिका की मांग को डीसी के समक्ष रखेंगे

यह प्रतिनिधिमंडल ही रसोइया एवं संयोजिका की मांग को डीसी के समक्ष रखेंगे और समस्या के समाधान करने की मांग करेंगे. इस मौके पर अनीता महतो, बसंती गोप, तर गिनी महतो, पिंकी गोप, सुष्मिता महतो, बेलकानी बानरा, माना देवी, रोईबारी सिजुई, लक्ष्मी नायक, दुर्गावती महतो, मालती सामड़, पुष्पा देवी, अहिल्यादेवी, सोमवारी कोड़ा, गुरुवारी गागराई, पिंकी देवी, अनीता महतो, सुंदरबनी महतो, अनीता कालन्दी समेत काफी संख्या में रसोईया एवं संयोजिका उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही