Search

 
 
 

बंदगांव : हुडंगदा पंचायत में विजय नदी पर जल्द बनेगा पुल, जेईई ने की मापी

 
Bandgaon (AK Tiwari) : हुडंगदा पंचायत के विजय नदी पर पुल निर्माण की प्रकिया को लेकर जिप सदस्य बसंती पूर्ति, विशेष प्रमंडल के जेईई बसंत कुजु, 20 सूत्री अध्यक्ष दोराय जोंको और झामुमो नेता अरूप चटर्जी ने ग्राम मुंडा सिकंदर जामुदा एवं ग्रामीणों के साथ बातचीत की. इस मौके पर ग्राम मुंडा सिकंदर जामुदा ने कहा कि पुरनाडीह परसाबहाल के बीच जल्द इस नदी पर पुल बनना चाहिए. जिप सदस्य बसंती पूर्ति ने कहा कि यहां की समस्या वाकई काफी गंभीर है. ग्रामीण थोड़ा धैर्य रखें, यहां जल्द पुल बनेगा और 8 गांव के लोगों को इसका लाभ भी मिलेगा. ग्रामीणों ने कहा कि यहां नदी पर पुल का निर्माण किया जाए. बरसात के दिनों में 8 गांव के लोग प्रखंड मुख्यालय बंदगांव से कट जाते हैं. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-gang-rape-with-minor-dancer-going-to-stage-show/">देवघर

: स्टेज शो करने जा रही नाबालिग नर्तकी के साथ गैंगरेप
यह क्षेत्र काफी पिछड़ा और नक्सल प्रभावित है. यहां विकास अब तक नहीं हो पाया है. पुल बनने से परसाबहाल, नंदपुर, डेगसरगी, डिपासाई, सांडिग्रम, बंगरासाई राजस्व ग्राम समेत दर्जनों गांव के हजारों लोंगो को इसका लाभ मिलेगा. सोमवार को जेईई बसंत कुजूर ने परसाबहाल एवं इंदूरुवां विजय नदी पर पुल बनाने को लेकर स्थल का निरीक्षण और मापी की. मौके पर कांडे बोदरा, सोनिया पूर्ति, दयानिधि जामुदा, साधु चरण बोदरा, जोगेन नाग, बेहरा बॉडिंग, मानसुख महतो, शम्भू महतो, बबलू महतो, मानसू महतो, बुधराम कांडेयांग, बैसागु होनहागा, बुधराम कंडियांग समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही