Search

 
 
 

बंदगांव : झारखंड इको टूरिज्म का कैबिनेट मंत्री जोबा व विधायक सुखराम ने किया उद्घाटन

 
Bandgaon : पोड़ाहाट अनुमंडल के बंदगांव प्रखंड की भरंडिया में मंगलवार को झारखंड इको टूरिज्म का उद्घटान झारखंड की कैबिनेट मंत्री जोबा माझी व चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर नकटी डैम के समीप 73वां वन महोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री जोबा माझी ने कहा कि झारखंड सरकार इको टूरिज्म के जरिए झारखंड के पर्यटन स्थल को चिन्हित कर रही है. हमारे झारखंड में खूबसूरत वादियों की कमी नहीं है. इसे लोगों को बीच लाने और पहचान दिलाने के लिए ही इको टूरिज्म की शुरुआत हुई है. इस अवसर पर मंत्री जोबा माझी ने महिला समूह की महिलाओं से मुलाकात कर जानकारी ली. साथ ही इको टूरिज्म के लिए बनाए गए कैंटीन, वन उत्पादन की बिक्री के लिए स्टॉल इत्यादि को देखा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/jharkhand-eco-tourism-1.jpg"

alt="" width="600" height="450" /> इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-if-you-want-to-build-a-house-in-parsudih-you-will-have-to-pay-extortion/">जमशेदपुर

: परसुडीह में मकान बनाना है तो देना होगा रंगदारी

ये थे उपस्थित

एसीएफ निरंजन कुमार, पोड़ाहाट डीएफओ नीतीश कुमार, सारंडा डीएफओ चंद्र मौलिक प्रसाद सिन्हा, चाईबासा डीएफओ सत्यम कुमार, आईएफएस प्रवेश कुमार, जिप सदस्य बसंती पूर्ति,मुखिया मिथुन गागराई, हुडंग दा मुखिया लक्ष्मी गागराई, विधायक प्रतिनिधि श्याम गागराई, राजेश गागराई समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण आदि. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sohanlal-mukhi-appointed-general-secretary-of-sc-st-lic-employees-welfare-association/">जमशेदपुर

: सोहनलाल मुखी बने एससी-एसटी एलआईसी इम्पलाई वेलफेयर एसोसिएशन के जेनरल सेक्रेटरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही