Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहना हताशा का परिचायक, द्रौपदी मुर्मू से माफी मांगे कांग्रेस पार्टी- मालती गिलुवा

Bandgaon : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी के ‘राष्ट्रपत्नी’ वाली टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने तेवर तीखे कर लिए हैं. भाजपा महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश की सदस्य मालती गिलुवा ने अधीर रंजन चौधरी के साथ कांग्रेस पर भी प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान से ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी और पार्टी के सभी नेता केंद्र से सत्ता जाने की बौखलाहट में जी रहे हैं. अधिर रंजन द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कह कर संबोधित करना हताशा का परिचायक है. अधीर रंजन अपनी मानसिकता खो चुके हैं. इसके परिणाम स्वरूप ही इस तरह की अंग्रल बयान बाजी कर रहे हैं. पूर्व में कांग्रेस द्वारा ही एक महिला प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को राष्ट्रपति बनाया गया था. उस समय किसी कांग्रेस नेता द्वारा राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी नहीं कहा गया. लेकिन आज एक आदिवासी महिला को जब मोदी और देश के कई दलों ने मिलकर राष्ट्रपति बनाया है, एक आदिवासी महिला को सम्मान दिया है तो कांग्रेसी इसे पचा नहीं पा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-meteorological-department-has-issued-yellow-alert-for-kolhan-it-may-rain-in-one-to-two-hours/">जमशेदपुर

: कोल्हान के लिये मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, एक से दो घंटे में हो सकती है वर्षा

राष्ट्रपति के बारे में अमर्यादित बयान पर भी कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष चुप्पी साधे हुए

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कांग्रेस के ही एक नेता डॉ. अजय कुमार ने द्रोपदी मुर्मू के बारे में गलत बयान बाजी की थी. लेकिन कांग्रेस उस समय भी चुप रही और आज अधीर रंजन चौधरी द्वारा भी दिए गए राष्ट्रपति के बारे में अमर्यादित बयान पर भी कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी चुप्पी साधे हुए है. उन्हें तत्काल इस पर कार्रवाई करनी चाहिए. इस तरह के बयान बाजी से कांग्रेस का चरित्र उजागर हो गया है. इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेसी महिला और आदिवासी विरोधी है. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी के बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अधीर रंजन को देश से माफी मांगने की सलाह दी है. साथ ही कहा कि भाजपा महिला मोर्चा पूरे देश में जन आंदोलन करेगी, जिसकी जवाबदेही कांग्रेस की होगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-district-education-superintendent-instructed-to-give-detailed-report-of-all-urdu-schools/">चाईबासा

: जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी उर्दू विद्यालयों का विस्तृत रिपोर्ट देने का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही