Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : कोंतारी व डाड़कादा में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने दो ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

Bandgaon (A K Tiwari) : बंदगांव प्रखंड के मेरोमगुटु पंचायत अंतर्गत ग्राम कोंतारी एवं टोला डाड़कादा में दो बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जादोराय मुंडारी ने फीता काट कर किया. मौके पर जादोराय मुंडारी ने कहा कि यहां सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से ट्रांसफार्मर उपलब्ध हुआ है. उन्होंने कहा कोंतारी में 6 महीना से एवं टोला डाड़कादा में 1 साल 3 महीना से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था. लोगों को बिजली के बिना काफी दिक्कत हो रही थी. ग्रामीणों की समस्या के बारे में सांसद को जानकारी देने पर उन्होंने बिजली विभाग से बातचीत कर ट्रांसफार्मर उपलब्ध करावाया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-peace-committee-meeting-organized-in-different-police-station-areas-regarding-durga-puja/">आदित्यपुर

: दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित

किसी भी समस्या की सूचना दें, समाधान किया जाएगा - जादोराय मुंडारी

उन्होंने कहा सांसद गीता कोड़ा द्वारा बंदगांव प्रखंड की समस्याओं का निदान प्राथमिकता के आधार पर हो रहा है. उन्होंने कहा कहीं भी कोई समस्या हो जानकारी दें समस्या का निदान किया जाएगा. इस मौके पर कांग्रेस युवा प्रखंड अध्यक्ष रवि मुंडारी, बीस सूत्री सदस्य अशीशन हपदगड़ा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अविनाश मुंडारी, प्रखंड उपाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, टेबो सिरका तोपनो, गोंडा मुंडारी, बबूलु बोदरा, सिकंदर मछुआ, ग्राम मुंडा जेमसे साण्डी पुर्ती, गालु सण्डी, सुनिल सांडी, अनिल, वार्ड सदस्य पगेंला मुंडू एवं समस्त ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही