Search

 
 
 

बंदगांव : रक्षाबंधन के लिए खरीदारी करने उमड़ी भीड़, राखी से लेकर गिफ्ट की जमकर हुई खरीदारी

 
Bandgaon (Md Wasi) : कराईकेला एवं बंदगांव बाजार में बुधवार को रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर बाजार में खरीददारी करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी. बाजार में बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर बांधने के लिए राखियों की जमकर खरीददारी की. इसे लेकर बाजार में दी भर गहमा-गहमी बनी हुई थी. राखी को लेकर बाजार सजधज कर तैयार था. एक से बढ़कर एक राखियों से लेकर मिठाईयों व कपड़ों से पूरा बाजार पटा पड़ा था. बहनों ने इस पर्व को खास बनाने के लिए खूब खरीददारी की. जहां बाजार में दिनभर महिलाओं व युवतियों की भीड़ उमड़ी रही. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/haragoda-post-office-remained-closed-due-to-strike-by-postal-workers/">बहरागोड़ा

: डाक कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से बंद रहा डाकघर
वैसे तो कई स्थानों में गुरुवार को ही रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. तो वहीं शुक्रवार को भी कुछ एक स्थानों पर रक्षाबंधन मनाए जाने की तैयारी है. हालांकि बाजार में बुधवार को दुकानों में सुंदर सुंदर राखियाँ सजी हुई मिली. जहां बारिश के चलते दोपहर बाद महिलाएं खरीददारी करने के लिए पहुंची. इसके अलावा मिठाई की दुकानों पर भी खूब खरीददारी की गई. जहां जेवर की बिक्री जोरों पर रही. इसके अलावा भाइयों ने भी अपनी बहन को उपहार में देने के लिए साड़ी, कपड़े, लाइट वेट ज्वेलरी और चांदी के जेवर खरीदे. त्योहार खरीदी के कारण बाजारों में खासी भीड़ रही. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-problems-of-the-people-were-resolved-in-the-public-court-in-the-block-office/">चाकुलिया

: प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार में लोगों की समस्याओं का हुआ निदान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही