Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : डांगोसाई तालाब में नहाने गए व्यक्ति की डूबने से मौत

Bandgaon (A K Tiwari) : कराईकेला थाना क्षेत्र के लाण्डुपोदा पंचायत के डांगोसाई स्थित तालाब में डूबने से रायबेरा गांव निवासी 49 वर्षीय बोदरो बोदरा की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार बोदरो बोदरा गुरुवार की दोपहर 12 बजे रायबेरा स्थित तालाब गया था. जहां नहाने के दौरान वह डूब गया. जबकि तालाब के किनारे उसका चप्पल, कपड़ा एवं साबून पड़ा हुआ था. शाम को जब ग्रामीण तालाब की ओर पहुंचे तो चप्पल, कपड़ा एवं साबून देखा. लेकिन कोई व्यक्ति नहीं दिखा. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-information-related-to-agriculture-given-to-farmers-in-jarki-village/">बंदगांव

: जारकी गांव में किसानों को कृषि से संबंधित दी गई जानकारी
मृतक के परिजन भी उसकी खोजबीन काफी देर से कर रहे थे. देर शाम करीबन साढ़े 6 बजे तालाब में तैरते हुई एक लाश ग्रामीणों ने देखी. जिसके बाद बोदरो बोदरा के परिजनों को सूचना दिया गया. जहां परिजनों ने पहुंचकर शव की पहचान की. इधर, घटना की सूचना मिलते ही मुखिया कुश पूर्ति रायबेड़ा पहुंचे और मामले की जानकारी कराईकेला पुलिस को दी. देर शाम ग्रामीणों ने शव को तालाब से निकाला. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही