Search

 
 
 

बंदगांव : किसानों के बीच कृषि यंत्र उपकरण का किया गया वितरण

 
Bandgaon (A K Tiwari) : बंदगांव प्रखंड के लाण्डुपोदा पंचायत के राजापारम गांव में बुधवार को झारखंड राज्य जलछाजन मिशन के तहत कई किसानों के बीच कृषि यंत्र उपकरण का वितरण किया गया. इसके साथ ही किसानों को प्रवेश मूलक गतिविधि के तहत जानकारी दी गई. इससे पूर्व बंदगांव प्रखंड प्रमुख पीटर घनश्याम तियू, जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति, मुखिया कुश पूर्ति ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में किसानों को जानकारी देते हुए जिला कृषि पदाधिकारी कालीपद महतो ने किसानों को अपनी आय दोगुनी करने के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि खेतों में मिट्टी एवं पानी की रोकथाम कैसे करना हैं.जल को कैसे संरक्षण कर उसका उपयोग करें. जल को संरक्षण करने से किसान सालों भर खेती कर सकता हैं और अधिक लाभ कमा सकता हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-under-seva-pakhwada-bjp-launched-kovid-vaccination-campaign-in-eight-blocks/">चाईबासा

: सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने आठ प्रखंडो में चलाया कोविड टीकाकरण अभियान

किसानों के बीच सोलर पंप सेट का हुआ वितरण

प्रखंड प्रमुख पीटर घनश्याम तियु ने कहा कि किसान सोलर पंप सेट योजना का लाभ लेकर सालों भर खेती कर सकते हैं. जिससे उन्हें पलायन की जरुरत नहीं पड़ेगी. किसान अपने गांव में रहकर खेतीबाड़ी से अच्छी आमदनी कर सकते हैं. जिप सदस्य बसंती पूर्ति ने कहा कि सरकार किसानों को खेती करने के लिये हर तरह की मदद कर रही है. किसान अब सरकारी मदद लेकर सालों भर खेती कर अपना आय को बढ़ा सकते है. वहीं मुखिया कुश पूर्ति ने किसानों को बेहतर खेती के तरीका बताया. इस दौरान महिला मंडल एवं किसानों के बीच 16 सोलर पंप सेट एवं स्प्रे मशीन का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-33-trainees-received-goat-rearing-training-in-pnb-rset-got-certificate/">सरायकेला:

पीएनबी आरसेटी में बकरीपालन प्रशिक्षण प्राप्त 33 प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाण पत्र

मुख्य रूप से यह थे उपस्थित

मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी चक्रधरपुर अमरजीत कुजूर, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी चाईबासा दीपक कुमार, पंचायत समिति सदस्य तीरथ जामुदा, भालुपानी मुखिया सावित्री मेलगांडी, पंचायत समिति सदस्य मंगल बोदरा, मानकी नरेश बानरा, सकारी पूर्ति, बीस सूत्री सदस्य शिवशंकर महतो, मारकूस पूर्ति, मार्टिन हेम्ब्रम, श्रीगोप,अशोक पूर्ति समेत काफी संख्या में किसान एवं ग्रामीण आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही