Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : कालिकाबेड़ा में लाभुकों के बीच धोती-साड़ी का किया गया वितरण

Advertisement
Advertisement
Bandgaon (A.K Tiwari) : प्रखंड के कराईकेला पंचायत अंतर्गत मां लक्ष्मी महिला मंडल कलिकाबेड़ा गांव में शुक्रवार को सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना के तहत लाभुकों के बीच धोती, साड़ी व लुंगी का वितरण किया गया. एपीएल, बीपीएल धारकों के बीच साड़ी व लुंगी का वितरण पंचायत समिति सदस्य तिरथ जामुन ने किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार सदा ही गरीबों के हित के लिये कार्य करती है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-llb-semester-three-and-four-examination-forms-will-be-filled-in-kolhan-university-from-august-29/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में 29 अगस्त से भरे जाएंगे एलएलबी सेमेस्टर-तीन व चार के परीक्षा फॉर्म 

साल में दो बार लाभुकों के बीच किया जाएगा धोती-साड़ी का वितरण

उन्होंने कहा कि सोना-सोबरन, धोती-साड़ी वितरण योजना के तहत साल में दो बार लाभुकों को वस्त्र दिया जायेगा. सभी लाभुक बहुत ही खुश है कि अनाज के साथ-साथ उन्हें दस रुपये में धोती, साड़ी व लुंगी दिया जा रहा है. झारखंड सरकार की यह योजना बहुत ही सराहनीय है, जिसका लाभ सभी गरीब लोगों को मिल रहा है. इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-the-team-of-rusika-express-ghatshila-became-the-champion-in-the-final-match-of-the-football-competition/">घाटशिला

: फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रुसीका एक्सप्रेस की टीम बनी चैंपियन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही