Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : मंत्री जोबा के प्रयास से दिवंगत पत्रकार सुदाम प्रधान की पत्नी को मिली आर्थिक सहायता

Bandgaon : झारखण्ड सरकार की महिला, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा माझी का सादगीपूर्ण रवैया आखिर रंग लाई, अपने स्तर से प्रयास कर मंत्री जोबा माझी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से दिवंगत पत्रकार सुदाम प्रधान की पत्नी अनुसूया प्रधान को सहयोग दिलाया. मौके पर दिवंगत पत्रकार सुदाम प्रधान की पत्नी अनुसूया ने कहा कि कमाऊ का एक मात्र स्रोत का असमय जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. मंत्री जोबा माझी ने कहा कि समय के अनुकूल हमेशा आमजनों के बीच रहने का वायदा के साथ ही वह राजनीति में आई हैं और हमेशा कोशिश करती है कि जरूरत मंद के आंसू पोंछ सके. हर परिस्थिति में इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sakchi-agrasen-bhawan-became-the-city-of-brajdham-in-sawan-sindhara-program/">जमशेदपुर

: सावन सिंधारा कार्यक्रम में साकची अग्रसेन भवन बना ब्रजधाम नगरी

आमजनों के साथ खड़ी रहुंगी - जोबा माझी

उन्होंने आश्वस्त किया कि हर परिस्थिति में मैं आम जनों के साथ खड़ी रहुंगी. पत्रकार सुदाम प्रधान का विगत 1 जून को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. इसके बाद सामाजिक सुरक्षा के तहत सहयोग के लिए स्थानीय अंचल कार्यालय को उनके परिवार की ओर से आवेदन किया गया था. जानकारी के अनुसार अभी तक कोई पहल नही किया गया. इस मुलाकात के दरम्यान अनुसूया प्रधान का पिता महेंद्र गोप व बंदगांव के मुकेश कुमार मुकुल, मानवाधिकार सहायता संघ पश्चिमी सिंहभूम महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष लीला भट्टाचार्य, शबाना परवीन, सुनैना तांती समेत कई शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही