Bandgaon : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड स्थित कराईकेला ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं. इस संबंध में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे ने कहा कि कराईकेला ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीण काफी परेशान हैं. बुधवार को कराईकेला क्षेत्र में दौरे के दौरान ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कहा कि क्षेत्र में प्रतिदिन 5 से 6 घंटे ही बमुश्किल बिजली की आपूर्ति हो रही है. रात के वक्त तो बिजली काट दी जाती है, जिससे क्षेत्र के सभी लोगों काफी परेशानियां हो रही हैं. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-a-grand-welcome-to-the-members-of-the-pune-employees-union-at-the-tata-motors-workers-union/">जमशेदपुर:
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में पुणे इंप्लाइज यूनियन के सदस्यों का हुआ भव्य स्वागत
: मंकी पॉक्स संक्रमण को लेकर सदर अस्पताल में तैयारी शुरू, अलग से बनेगा आइसोलेशन सेंटर [wpse_comments_template]
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में पुणे इंप्लाइज यूनियन के सदस्यों का हुआ भव्य स्वागत
बारिश का मौसम होने के कारण ग्रामीणों के लिए समस्याएं और बढ़ी
ग्रामीणों ने बताया कि विद्यार्थियों को भी पठन-पाठन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और वर्तमान समय में बारिश का मौसम होने के कारण ग्रामीणों के लिए समस्याएं और भी बढ़ गई हैं. वहीं, ग्रामीणों की शिकायत पर शकंर पांडे ने विद्युत विभाग के एसडीओ से फोन पर ही वार्ता की और बिजली कटौती की समस्या के समाधान हेतु बातचीत किया. वार्ता के दौरान ही शकंर पांडे ने एसडीओ से कहा कि कराईकेला में बिजली की एक अलग फीडर दी जाए व बिजली कटौती की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि ग्रामीणों को बेहतर ढंग से बिजली मिल सके. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-preparations-started-in-sadar-hospital-regarding-monkeypox-infection-isolation-center-will-be-built-separately/">चाईबासा: मंकी पॉक्स संक्रमण को लेकर सदर अस्पताल में तैयारी शुरू, अलग से बनेगा आइसोलेशन सेंटर [wpse_comments_template]
Leave a Comment