Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : गो पालन कर आत्मनिर्भर बने किसान – रमेश सिंह

Bandgaon (A K Tiwari) : कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने बंदगांव में ग्रामीणों को कहा कि सभी लोग गो पालन कर आत्मनिर्भर बने. उन्होंने कहा गो पालन से किसानों को काफी लाभ मिलेगा. बैंक भी गो पालन के लिए किसानों को ऋण उपलब्ध करा रही है. अच्छी नस्ल की गो पालने से किसानों को काफी मात्रा में दूध की प्राप्ति होगी जिसको बेचकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं. इससे क्षेत्र में पलायन भी रुकेगा. गांव गांव में बहुत सी संस्था द्वारा गो पालन की प्रशिक्षण भी दी जा रही है. यहां के किसान प्रशिक्षण तो लेते हैं लेकिन गो पालन नहीं करते हैं. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-maithon-dam-water-level-at-danger-level-3-gates-opened/">धनबाद

: मैथन डैम का जलस्तर डेंजर लेवल पर, 3 फाटक खोले गए

गो पालन कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं किसान

उपाध्यक्ष ने कहा कि बंदगांव प्रखंड में गो पालने के लिए काफी उपयुक्त वातावरण है. गो पालन कर यहां के किसान अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं. सभी किसानों से अपील किया कि लोग गो पालन कर दूध का उत्पादन करें. गो पालन के और भी कई फायदे हैं जैसे उनके गोबर से खाद बनता है जो कि खेती के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. लोगों में सिर्फ जागरूकता की कमी है. अब समय है लोग जागें और गो पालन करें. उपाध्यक्ष ने कहा मैं भी गो पालन कर रहा हूं जिससे मुझे अच्छी आमदनी भी प्राप्त हो रही है और घर के लोगों को शुद्ध दूध भी मिल रही है. सभी लोगों को गो पालन करनी चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही