Search

 
 
 

बंदगांव : कराईकेला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती मनी, किया गया पौधरोपण

 
Bandgaon (A K Tiwari) : कराईकेला पंचायत भवन में मुखिया गीता बानरा एवं पंचायत सेवक हरिसन नायक की उपस्थित में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई. सभी लोगों ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलते हुए देश को सशक्त बनाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर सफाई अभियान भी चलाया गया. मुखिया गीता बानरा ने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के बल देश को एकजुट कर आजादी की लम्बी लड़ाई लड़ी एवं देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाई तथा देश को स्वतंत्र राष्ट्र बनाने में सबसे अहम योगदान दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-releases-devotional-album-maiya-ke-jagrata-hoi/">जमशेदपुर

: विधायक सरयू राय ने रिलीज की भक्ति अलबम “मैया के जगराता होई”

लोगों के बीच मुखिया ने किया पौधा वितरण

इस मौके पर मुखिया एवं सभी वार्ड सदस्यों ने पौधरोपण एवं सफाई अभियान पंचायत में चलाई. लोगों के बीच मुखिया ने पौधा का वितरण भी किया. कराईकेला में विशेष ग्रामसभा आयोजित कर योजनाओं को चिन्हित किया गया. इस मौके पर उपमुखिया प्रकाश साहू, वार्ड सदस्य राधानाथ महतो, मुंडे बोदरा, पार्वती कटियार, सिद्धनाथ प्रधान, बाबूराम बानरा, बाउरी बंधु महतो, सूरज कालन्दी, रवि गोप, सुबास कालन्दी, अरूप चटर्जी, रासबिहारी प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही