Search

 
 
 

बंदगांव : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

 
Bandgaon (AK Tiwari) : पूर्व मुख्यमंत्री सह कांग्रेसी नेता मधु कोड़ा ने रविवार को बंदगांव प्रखंड मुख्यालय के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष जादोराय मुंडरी ने बंदगांव प्रखंड के मूलभूत समस्याओं से मधु कोड़ा को अवगत कराया. जादोराय मुंडरी ने कहा कि कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में शौचालय की व्यवस्था नहीं है. इस कारण छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने हेसाडीह से चंपावा होते हुए गुदरी तक सड़क निर्माण एवं बंदगांव में आईटीआई कॉलेज की मांग की. इसके साथ ही नवादा से कोचांग तक 12 किमी सड़क निर्माण की भी मांग की. इसके साथ ही अन्य समस्याओं को रखा. इसे भी पढ़े : अबुधाबी">https://lagatar.in/abu-dhabi-people-of-bihar-jharkhand-did-dandiya-fiercely-on-the-melodious-tune-of-music/">अबुधाबी

: संगीत की मधुर धुन पर बिहार-झारखंड के लोगों ने किया जमकर डांडिया 

सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन 

वहीं, सारी समस्याओं को सुनने के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने आश्वासन दिया कि इन सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर की जाएगी. उन्होंने कहा कि बंदगांव प्रखंड का सर्वांगीण विकास करना ही हमारा उद्देश्य है. आप सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने में आम भूमिका निभाए. क्षेत्र की समस्या का समाधान होगा. इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रवि मुंडरी, 20 सूत्री सदस्य आशीशन हपदगड़ा, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल सिंह , मुखिया करम सिंह मुंडरी, मंगल मुंडरी, जादू मुंडरी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : राहुल">https://lagatar.in/18th-day-of-rahul-gandhis-bharat-jodo-yatra-pictures-of-people-hugging-viral-on-social-media/">राहुल

गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 18वां दिन, लोगों को गले लगाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही