Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : कराईकेला में चबूतरा तथा श्मशान घाट रोड का शिलान्यास, ग्रामीणों को होगी सुविधा

Bandgaon (A K Tiwari) : कराईकेला पंचायत के बाजार परिसर में गुरु जी आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सह झामुमो नेता सन्नी उरांव ने विधायक निधि से बन रहे चबूतरा तथा कराईकेला श्मशान घाट जाने वाली सड़क का शिलान्यास किया. इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना की तथा नारियल फोड़ा. सन्नी उरांव ने कहा कि विधायक सुखराम उरांव के प्रयास के कारण बंदगांव प्रखंड का विकास हो रहा है. उन्होंने कहा जल्द ही अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा. इससे आने वाले दिनों में क्षेत्र का विकास हो सकेगा. विधायक का प्रयास है क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना. इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जगह-जगह बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली जा रही है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर:">https://lagatar.in/manoharpur-important-contribution-of-saint-augustine-in-the-field-of-education-ranjit-yadav/">मनोहरपुर:

संत अगस्तिन का शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान- रंजित यादव

लोगों ने की थी सड़क व चबूतरे की मांग

आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष ने बताया कि कराई केला बाजार में प्रतिदिन गुदरी बाजार लगता है. एवं प्रत्येक वर्ष इस जगह में छऊ नृत्य एवं अन्य संस्कृतिक कार्यक्रम तथा बैठक की जाती है. बैठने की सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों की मांग पर यहां चबुतरा का निर्माण किया जा रहा है. वहीं, कराईकेला से श्मशान घाट तक की जाने का रास्ता काफी खराब था. लोगों को श्मशान घाट जाने में काफी असुविधा हो रही थी. इसी के मद्देनजर विधायक सुखराम उरांव के सौजन्य से 1000 फीट पीसीसी सड़क की स्वीकृति दी गई है. जिसका शिलान्यास आज किया गया है.

https://lagatar.in/chaibasa-inauguration-of-inter-school-badminton-competition-at-birsa-munda-indore-stadium/">

style="color: #000000;">इसे भी पढ़ें : चाईबासा : बिरसा मुंडा इंदौर स्टेडियम में अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ

यह लोग रहे मौजूद

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख पीटर घनश्याम तियु, झामुमो नेता तीरथ जामुदा, रंजीत मंडल पहलवान महतो, राजीव सारंगी, अमर बोदरा , राजेंद्र मेलगांडी, अरूप चटर्जी, रतन साहू, विनोद लोहरा,तुलसी महतो,विदेशी नायक, सुभाष कालिंदी, गौरांग प्रधान समेत अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही