Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बीडीओ ने की अपील, कहा- पलायन ना करें ग्रामीण

Bandgaon (Anil Tiwari) : प्रखंड के टेबो पंचायत में शुक्रवार को आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ गिरजानंद किस्कु, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष यदुराय मुंडरी, मुखिया शीलवंती ओड़िया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में विभिन्न विभाग ने स्टॉल लगाकर पंचायत के लोगों की समस्याएं सुनीं और ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का निष्पादन किया. शिविर में आवास, पेंशन, राशन, पेयजल, मनरेगा सहित कई विभाग के स्टॉल लगाए गए थे. इसमें सरकार की योजना की जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-school-children-were-made-aware-of-cleanliness/">चक्रधरपुर

: स्कूली बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील

प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरजानंद किस्कु एवं ब्लॉक प्रमुख यदुराय मुंडरी शिविए में भ्रमण कर लगातार लोगों की समस्या का समाधान करते रहे. बीडीओ ने कहा कि लोग पशुपालन करें और बेरोजगारी दूर करें. लोग जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ लें, कोई भी समस्या हो उसकी जानकारी दें समस्या जरूर दूर होगी. कार्यक्रम में बीपीओ अनिल उरांव, विजय जोंको, सदानंद होता, थाना प्रभारी सुबोध सिंह मुंडा, वीर भगत हासदा, लालबाबू दास, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अमित कुमार, आलोक रतन पूर्ति, बाली सामड, जोहन बोदरा, मंगरा ओड़या समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rice-day-should-be-adopted-as-a-model-minister-badal-patralekh/">चाईबासा

: चावल दिवस को मॉडल के रूप में अपनाया जाए – मंत्री बादल पत्रलेख
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही