Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : लेयांगी में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के लिए विशेष ग्राम सभा आयोजित

Bandgaon (AK Tiwari) : प्रखंड के सिंदूरीबेड़ा पंचायत के ग्राम लेयांगी में ग्रामीण मुंडा समजोन बोदरा की अध्यक्षता में शुक्रवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के लिये विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई. इस दौरान ग्राम सभा को संबोधित करते हुए मुखिया सीमा चांपिया ने कहा कि गांव में बहुत सारी समस्याएं हैं. इन सभी समस्याओं के निदान के लिए शिविर में लोगों को सारी समस्याओं को रखना होगा, ताकि समस्या का समाधान हो सके. जानकारी के अभाव में आज भी यहां के लोगों को मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही है. इसलिए हमारी कोशिश है कि यहां के लोगों को सरकार द्वारा मिलने वाली सभी तरह की सुविधा प्राप्त हो. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-108-ambulance-service-in-community-health-center-in-bad-condition/">चाकुलिया

: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस सेवा बदहाल

मुखिया ने की ग्रामीणों से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

उन्होंने कहा कि जिस विद्यालय में टीचर की कमी है, आने-जाने के लिए रोड की कमी, इलाज के लिए अस्पताल, कार्यक्रम के लिए कला संस्कृति भवन, सामुदायिक भवन, पीने के लिए पानी, कुआं, तालाब, जल मीनर, डीप बोरिंग, रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास, बैंक में केवाईसी आदि करने में विलंब समेत अन्य समस्यओं को शिविर में रखना है. इससे समस्या का समाधान हो सकेगा. साथ ही उन्होंने 7 नवंबर को मध्य विद्यालय डुडुर में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की ग्रामीणों से अपील की. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-the-road-leading-to-the-deity-place-and-the-crematorium-in-murup-village-is-dilapidated/">सरायकेला

: मुरूप गांव में देवी स्थल व श्मशान जाने वाली सड़क जर्जर

ये थे उपस्थित

वहीं, ग्राम सभा में गांव के मानकी मुंडाओं एवं विशिष्ट व्यक्तियों को समाजिक जागरुकता लाने व गांव के विकास में अहम योगदान देने के लिए मुखिया ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधी राजेन्द्र चम्पिया, लेयांगी मुंडा, समसोन बोदरा, मुण्डा जोहन चम्पिया, डेवरा सिरूम, निरमल हपतगड़ा, पंचायत समिति एसीयन बोदरा, सामज सेवी अन्द्रियास पुर्ती समेत अन्य ग्रामीण मुण्डा उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-lakh-fraud-in-jugsalai/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में चार लाख की धोखाधड़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही