Search

 
 
 

बंदगांव : परसाबहाल गांव में विकास योजनाओं के चयन के लिए हुई ग्रामसभा

 
Bandgaon : हुडंगदा पंचायत के परसाबहाल गांव में ग्राम मुंडा सिकंदर जामुदा की अध्यक्षता में विशेष ग्रामसभा हुई. इसमें मुख्य अतिथि मुखिया लक्ष्मी गागराई उपस्थित थीं. बैठक में लक्ष्मी गागराई ने कहा कि हुडंगदा पंचायत में बहुत सारी समस्याएं हैं. इन्हें दूर करना है. गांव की समस्या को चिन्हित करने के लिए विशेष ग्रामसभा गांव-गांव में की जा रही है. उन्होंने कहा कि गांव का विकास करना है तो गांव की समस्याओं को ग्रामसभा की बैठक में रखना होगा. योजना को ग्रामसभा पंजी में अंकित करना होता है. सड़क, नाली निर्माण, मेढ़बंदी का कार्य हो या दीदीबाड़ी का काम, आंगनबाड़ी का निर्माण कार्य हो या पुल-पुलिया, स्नानघाट या जीर्णोद्धार से संबंधित कार्य इन सभी को स्वयं ग्रामसभा में उपस्थित होकर ग्रामसभा पंजी में चढ़ाने से इसका लाभ ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-villagers-meet-to-demand-construction-of-culvert-across-the-river-and-road-from-kopa-to-kotagada/">बंदगांव

: कोपा से कोटागाड़ा तक सड़क एवं नदी में पुलिया निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक
उन्होंने कहा जब तक ग्रामसभा पंजी में योजनाओं को अंकित नहीं करेंगे तब तकम योजना का चयन एवं कार्यान्वित नहीं कर सकेंगे. ग्रामसभा पंजी में जरूरतमंद लोगों के लिए पीएम आवास, विधवा, असहाय और एकल महिला प्रधान परिवार वालों को सरकार की ओर से अम्बेडकर आवास का लाभ, पेंशन, आवास, गढ़वाल, जमीन समतलीकरण एवं बंजरभूमि में पौधरोपण कर आत्मनिर्भर बनने का मौका दिया जाएगा. मौके पर राजेश गागराई, बेहरा बांडिंग, बेसरा पूर्ति, संजय बोदरा, कारण जामुदा, गोंडे, गणेश नाग, मोरा बोदरा, राजेश पूर्ति, पानसिंह बोदरा, चंदू कुई, नंदी पूर्ति समेत काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही